जगाधरी: रादौर में दोस्त के साथ मिल अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर पिता से मांगे ₹2 लाख, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आजाद सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसके लड़के के अपहरण को लेकर के उसके मोबाइल पर फोन आया था। पुलिस ने मामला दर्ज का इसमें कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें उसके दोस्त अजय को पटियाला से गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि लड़के के कहने पर उसने इस साजिश को रचा था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।