जगाधरी: महिला थाने के अंतर्गत शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
महिला ने बताया कि व्यक्ति ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कर दिया। इतना ही नहीं उसका मोबाइल भी छीन लिया और उससे मारपीट भी की जिसमें उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। जिस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है।