शामली: आदर्श मंडी थाना पर शामली रेलवे स्टेशन के बाहर से बाइक चोरी का मुकदमा एक महीने बाद दर्ज हुआ
Shamli, Shamli | Sep 21, 2025 रविवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव कुड़ाना निवासी सौरभ मलिक की शिकायत पर थाना आदर्श मंडी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक 20 अगस्त को शामली रेलवे स्टेशन के बाहर से उसकी बाइक चोरी हुई थी, वह सिर्फ पांच मिनट के लिए रेलवे स्टेशन पर गया था। चोरी के करीब एक महीने बाद पुलिस ने शिकायत पर बाइक चोरी का केस दर्ज किया है।