चकाई: डढ़वा नदी पर पुल न होने से दर्जन भर गांवों की जिंदगी भगवान भरोसे
Chakai, Jamui | May 16, 2026 विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच चकाई प्रखंड मुख्यालय से 25 किमी दूर जमहा गांव के समीप डढ़वा नदी पर पुल नहीं होने से दर्जन भर गांवों के हजारों लोग आज भी नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। आजादी के 78 साल बाद भी यहां के लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। शनिवार को 7 बजे बिरेंद्र यादव, अमरदीप यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव, कामदेव यादव, सुनील यादव, लुकी