हज़ारीबाग: ट्रैक्टर से जोत दी गई ऐतिहासिक विरासत, छड़वा मोहर्रम मेला टांड़ पर भू-माफियाओं की नजर
हजारीबाग जिला के ऐतिहासिक छड़वा मोहर्रम मेला टांड़ की जमीन को कथित रूप से ट्रैक्टर से जोतने के मामले को लेकर इस्लाम धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थल के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।