परिहार: परिहार में पैक्स चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों के लिए कर्मियों को रवाना किया गया
सीतामढ़ी जिले के परिहार में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है ।सोमवार को 3:00 बजे से मतदान केंद्र के लिए कर्मियों को रवाना कर दिया गया परिहार प्रखंड के 27 पंचायत में से 17 पंचायत में कल मंगलवार को पैक्स का चुनाव कराया जाएगा जिसको लेकर मतदान कर्मी जरूरत की सामग्री लेकर रवाना हो गए हैं।