सीतापुर: भंडिया ग्राम पंचायत में जमीन पर कबूतर चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति हुआ घायल
जनपद के सिधौली कोतवाली भंडिया ग्राम पंचायत में जमीन पर कबूतर चराने से मना करने पर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में जमकर लाठी डंडे चले एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टर ने इलाज किया हालत को देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई है।