Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
kullutoday68
कुल्लू जिले में निरमंड तहसील के अंतर्गत तुनन पंचायत में युद्ध स्तर पर चल रहे कोडीथाच रोड़ के कार्य से जनता में खुशी की लहर #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu
| Sep 22, 2026
#kullutodaynews
#himachalpradesh
#himachalupdate
#mediapower
#himachalkiawaaz
#ktn
#atm
#shimla
#kullu
#rampur
MORE NEWS
आनी तहसील के अंतर्गत हरिपुर और निमला के बीच हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, गाड़ी में पांच व्यक्ति स्वार थे जिसमें से चार व्यक्तियों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई और एक बूरी तरह से घायल बताया जा रहा है #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
आनी तहसील के अंतर्गत हरिपुर और निमला के बीच हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की जानकारी देते हुए विधायक लोकेंद्र सिंह ने कहा;- #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
#kullu 📰 KULLU EVENING BULLETIN | आज की बड़ी खबरें 🚨 आनी कार हादसा — मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत 🚫 अखाड़ा बाजार में 30 दिन के लिए नो पार्किंग जोन 🐄 कुल्लू में 15 बेसहारा पशु नंदीशाला भेजे गए 🏛️ कांग्रेस की विशेष बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन #shortbulletin #Kullu #KulluNews #EveningBulletin #KulluBulletin #HimachalNews #DesiChannelKullu देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Pooja Kashyap D R Thakur Kullu
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
🐂 भुंतर नगर पंचायत ने किया तारीफ के काबिल काम, बेसहारा बैलों को मिला सुरक्षित आश्रय शहरवासियों को मिलेगी राहत, बेजुबान पशुओं की भी होगी सुरक्षा; नगर पंचायत की पहल की लोगों ने की सराहना 👏🙏 भुंतर, 21 सितंबर। भुंतर शहर में लंबे समय से सड़कों और बाजारों में घूम रहे बेसहारा बैलों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत भुंतर ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। नगर पंचायत की ओर से सोमवार को बेसहारा बैलों की पहली खेप को सुरक्षित रूप से नंदीशाला हांडी कुण्डी, सोलन के लिए रवाना किया गया। नगर पंचायत के इस कदम से जहां शहरवासियों को सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा बैलों से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं इन बेजुबान पशुओं को भी सुरक्षित आश्रय और बेहतर संरक्षण मिल सकेगा। 👏 इंसानों की सुरक्षा के साथ बेजुबानों की भी चिंता शहर की सड़कों और बाजारों में बेसहारा बैलों के घूमने से कई बार राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार अचानक सड़क पर बैलों के आने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। ऐसे में नगर पंचायत ने इस समस्या को केवल शहर की व्यवस्था से जोड़कर नहीं देखा, बल्कि बेजुबान पशुओं की सुरक्षा और उनके बेहतर आश्रय की भी चिंता की। यही बात इस पहल को और खास बनाती है। नगर पंचायत भुंतर की प्रधान सोनी शर्मा और उपप्रधान मीना ठाकुर ने कहा कि बेसहारा पशुओं को उचित आश्रय दिलाना नगर पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका प्रयास है कि शहर में घूम रहे अन्य बेसहारा बैलों को भी अनुमति और व्यवस्था के अनुसार चरणबद्ध तरीके से नंदीशाला पहुंचाया जाए। 🚛 कर्मचारियों ने दिनभर की मेहनत सोमवार को बैलों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वाहन में चढ़ाने और उन्हें नंदीशाला तक भेजने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पूरे दिन मेहनत की। पशुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। 🌿 शहर की व्यवस्था के साथ पशु संरक्षण की दिशा में कदम नगर पंचायत की यह पहल केवल बेसहारा पशुओं को शहर से बाहर भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की बेहतर व्यवस्था, आम लोगों की सुरक्षा और पशु संरक्षण—तीनों पहलुओं को साथ लेकर चलने वाला प्रयास है। स्थानीय लोगों ने भी नगर पंचायत की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि बेसहारा पशुओं के लिए इसी तरह लगातार ठोस कदम उठाए जाते रहें तो आने वाले समय में शहर में आवागमन व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ लोगों को भी राहत मिलेगी। ❤️ तारीफ के काबिल है यह पहल भुंतर नगर पंचायत ने बेसहारा बैलों को सुरक्षित आश्रय पहुंचाकर एक ऐसा कार्य किया है जिसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। शहर की समस्या का समाधान करते हुए बेजुबानों के लिए भी सुरक्षित ठिकाने की व्यवस्था करना निश्चित रूप से एक सकारात्मक और मानवीय कदम है। 🙏 भुंतर नगर पंचायत की पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद। 🐂 बेजुबानों की सेवा भी समाज की जिम्मेदारी है। ✍️ रिपोर्ट: सोनू ठाकुर ABN NEWS | कुल्लू-भुंतर #Bhuntar #BhuntarNews #KulluNews #BhuntarNagarPanchayat #Nandishala #AnimalWelfare #BesaaharaPashu #Kullu #HimachalPradesh #PositiveNews #GoodInitiative #AnimalProtection #ABNNews #ABNNewsKullu
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
एनएचपीसी करे टनल रिसाव से प्रभावित परिवारों के रहने खाने का इंतज़ाम भारी मलबा आने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का भी जल्द किया जाए ठीक सड़क टूटने से घाटी के ग्रामीणों का फंसा हुआ है लाखो का सेब ऊर्जा मंत्रालय की टीम में किया एडिट 5 लीक टनल का निरीक्षण बीते दिनों एनएचपीसी का बाल्ब लीक होने से घाटी में घरों दुकानों को हुआ था नुकसान जगह जगह डंप पड़े मलबे का भी जल्द किया जाए निष्पादन सैंज घाटी के प्रभावित परिवारों ने एडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा 16 सूत्रीय मांग पत्र
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू एवं जिला काग्रेस कुल्लू के पदाधिकारी की विशेष बैठक सर्किट हाउस कुल्लू में संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी विदित चौधरी बैठक में हुए शामिल Kullu Times ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू एवं जिला काग्रेस कुल्लू के पदाधिकारी की विशेष बैठक सर्किट हाउस कुल्लू में हुई इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी विदित चौधरी शामिल हुए इस बैठक में हिमाचल में कांग्रेस को सुदृढ़ करने के लिए और हिमाचल कांग्रेस के कार्यक्रमों को और जन कल्याण योजना को हर घर हर बूथ तक पहुंचाने के लिए चौधरी ने दिशा निर्देश दिए इस बैठक में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे इसके अलावा कुल्लू कांग्रेस के प्रभारी दीपक ठाकुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेसराम आजाद ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर हिमाचल महिला कांग्रेस की सचिव पिंगला भंडारी वीडीसी कुल्लू के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर जिला जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजीवधर कांग्रेस के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता महासचिव रहमत चौहान महिला कांग्रेस कुल्लू ब्लॉक के अध्यक्ष हर्षा ठाकुर भुंतर ब्लॉक के अध्यक्ष हीरा ठाकुर आनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष तिलका ठाकुर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
एनएचपीसी करे टनल रिसाव से प्रभावित परिवारों के रहने खाने का इंतज़ाम भारी मलबा आने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का भी जल्द किया जाए ठीक सड़क टूटने से घाटी के ग्रामीणों का फंसा हुआ है लाखो का सेब ऊर्जा मंत्रालय की टीम में किया एडिट 5 लीक टनल का निरीक्षण बीते दिनों एनएचपीसी का बाल्ब लीक होने से घाटी में घरों दुकानों को हुआ था नुकसान जगह जगह डंप पड़े मलबे का भी जल्द किया जाए निष्पादन सैंज घाटी के प्रभावित परिवारों ने एडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा 16 सूत्रीय मांग पत्र
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
भुंतर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की OTS योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने किसानों-बागवानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी पात्र ऋणधारक OTS सहित बैंक की विभिन्न योजनाओं का उठाएं लाभ : संजय सिंह चौहान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किसानों-बागवानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : संजय सिंह चौहान चिट्टा व नशे से दूर रहें युवा, नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में दें योगदान : संजय सिंह चौहान Kullu Times जिला कुल्लू के भुंतर तहसील में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा कुल्लू फ्रूट ग्रोअर एसोसिएशन के परिसर में बैंक की OTS योजनाओं सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मुख्य रूप से शिरकत की और किसानों, बागवानों एवं ऋणधारकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा किसानों, बागवानों एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े ऋणधारकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाना और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि बैंक की OTS योजनाएं पात्र ऋणधारकों को अपने पुराने एवं बकाया ऋण खातों के निपटारे का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने किसानों एवं बागवानों से आग्रह किया कि वे अपनी संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर OTS योजना की पात्रता, शर्तों और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करें। चौहान ने कहा कि कुल्लू जिला कृषि एवं बागवानी की दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है और यहां के किसानों एवं बागवानों की मेहनत प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि बैंक का प्रयास है कि किसानों एवं बागवानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बैंक द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी समय पर उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि किसानों और बागवानों को योजनाओं के संबंध में सरल, स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं बागवानों ने OTS योजनाओं सहित बैंक की अन्य योजनाओं को लेकर विभिन्न प्रश्न भी रखे, जिनका बैंक अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता संदेश भी दिया गया। बैंक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने युवाओं से चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति का जीवन ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कृषि, बागवानी, स्वरोजगार एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों एवं आसपास के अन्य युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है और नशामुक्त हिमाचल के लक्ष्य की दिशा में जागरूकता एवं अन्य स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, पंचायत, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों और युवाओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त युवा ही मजबूत हिमाचल के निर्माण की आधारशिला हैं। चौहान ने उपस्थित लोगों से नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। संजय सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, बागवानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक भी किसानों एवं बागवानों तक बैंक की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं बागवानों की समस्याओं को समझना और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं तथा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बैंक और लाभार्थियों के बीच बेहतर संवाद से किसानों-बागवानों को अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी किसानों एवं बागवानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, ऋण अदायगी तथा वित्तीय अनुशासन के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों और बागवानों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। कार्यक्रम में सहकारी सभाओं के चेयरमैन अनिल सूद, बैंक के निदेशक कुल्लू किशन सिंह ठाकुर, कुल्लू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिमन शर्मा, कृषि विभाग से मदन सूदन शर्मा, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक की पूर्व निदेशक हेमलता ठाकुर, सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं, कुल्लू, लोअर कुल्लू फ्रूट ग्रोअर एसोसिएशन के निदेशक डोला सिंह महंत तथा बैंक के एजीएम नरवीर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैंक की कुल्लू शाखा के शाखा प्रबंधक सहित आसपास की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अंत में बैंक अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों एवं बागवानों से अपील की कि वे OTS सहित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क करें और पात्रता के अनुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का लाभ उठाएं।
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026
कुल्लू जिले में निरमंड तहसील के अंतर्गत तुनन पंचायत में युद्ध स्तर पर... - Kullu News