मिलक: उत्तराखंड के रुद्रपुर से लापता शिक्षक का शव यूपी के रामपुर की तहसील मिलक की रामगंगा नदी के पानी में तैरता मिला
Milak, Rampur | Jan 29, 2024 उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक गुमशुदा शिक्षक का शव रामपुर की तहसील के मिलक की रामगंगा नदी के पानी में तैरता मिला है। कोतवाली मिलक पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा व मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है। शिक्षक यूपी के रामपुर जिले की तहसील बिलासपुर के सकुटुआ गाँव के कंपोजिट स्कूल में तैनात थे।