मिलक: पुलिस ने एक वारंटी को पटिया गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने वारंटी को भेजा जेल
Milak, Rampur | Jan 27, 2024 मिलक कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी छुट्टन उर्फ गंगाराम को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुक़दमा अपराध संख्या 627 / 12 में वारंटी था, मुकद्दमे में पेशी पर ना जाने के कारण कोर्ट से वारंट जारी हुआ। इस पर पुलिस ने वारंटी को पटिया गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, कोर्ट ने वारंटी को जेल भेज दिया है।