जलेसर: नगला डरू की महिला के खाते से ठगे गए ₹10,000 वापस मिले, साइबर क्राइम थाना ने मोबाइल हैक कर हुई धोखाधड़ी का पैसा लौटाया
Jalesar, Etah | May 30, 2026 एटा में साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को उसके ठगे गए 10,000 रुपये वापस मिल गए हैं। साइबर क्राइम थाना एटा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह राशि आवेदिका सुखमाला के खाते में वापस कराई है।सुखमाला, जो ग्राम नगला डरू, थाना- अवागढ़, की निवासी हैं,उनके मोबाइल को हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 10,000 रुपये निकाल लिए थे।