पूरनपुर: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड चिकित्सक के इंतजार में घंटों बैठीं गर्भवतियां, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
पूरनपुर सीएचसी में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से अस्पताल पहुंचीं दर्जनों महिलाएं दोपहर 12 बजे तक चिकित्सक के इंतजार में बैठी रहीं, लेकिन जांच शुरू नहीं हो सकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच कई महिलाएं अपने परिजनों के साथ चैंबर के बाहर फर्श पर बैठकर इंतजार करती नजर आईं।