सिकंदराराऊ: हसायन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
वीर शिरोमणि चित्तौड़ के महाराजा महाराणा प्रताप की जयंती अनुयाईयों के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। क्षत्रिय समाज के अनुयाईयो के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की गडोला मार्ग से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वीर महाराणा प्रताप, भगवान श्रीराम दरबार की मूर्ति शोभायात्रा का आकर्षक का केंद्र बिंदु बनी रही।