मंझनपुर: मीरापुर में प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद दबंगई नहीं थमी, धमकी के सदमे में वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में रास्ते के विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद दबंगों की कथित धमकी से आहत 62 वर्षीय जगदीश उर्फ ननकू लाल यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। छोटी मीरापुर निवासी जगदीश के घर के सामने से गुजरने वाले खड़ंजा मार्ग पर पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था।