नवाबगंज: आंधी-पानी के असर से कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप
बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। नवाबगंज, हाफिजगंज और आसपास के कई गांवों में पेड़ गिर गए, जबकि बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली व्यवस्था भी बाधित रही।तेज हवा के चलते कई जगह सड़कें भी बंद हुईं। लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।