सांगानेर: जयपुर में परियों के बाग के पास दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी-कार की भिड़ंत में युवक की मौत, हवा में उछलकर सड़क पर गिरा युवक
जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है वहीं इस हादसे में बाइक सवार युवक के दो साथी घायल हो गए। हादसा परियों के बाग के पास हुआ,जहां सामने से आ रही कार से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। आमेर थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई।