गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे पीड़ित, एसएसपी आनंद कुमार ने एक-एक कर शिकायत सुनी
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 13 सितंबर शनिवार को एसएसपी आनंद कुमार के द्वारा जनता दरबार आयोजित की गई। आयोजित जनता दरबार में आए हुए लोगों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें लगभग 15 लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित हुए थे।इसकी जानकारी आज दिनांक 13 सितंबर शनिवार की शाम 4 बजे एसएसपी आनंद कुमार के द्वारा दी गई है।