गोह: अमारी सूर्यमन्दिर परिसर में चैती छठ पूजा समिति की बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर हुई चर्चा
Goh, Aurangabad | Mar 22, 2026 रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गोह प्रखंड के अमारी सूर्यमन्दिर परिसर में चैती छठ पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया रामदीप दास ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ब्रजेश विद्यार्थी ने बताया कि चैती पूजा महोत्सव को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें घाटों की साफ-सफाई चेंजिंग रूम, पेयजल तथा सूर्य मंदिर को आकर्षक लाईटों से सजाया जाएगा।