बहराइच: दरगाह शरीफ मज़ार के पास से थाना दरगाह पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने के मामले मे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर नाबालिग का अपहरण करने से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त नबी अहमद को थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित दरगाह शरीफ मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।