बहराइच: चौखड़िया गांव के ग्रामीण बंदरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखड़िया गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण डीएम कार्यालय सोमवार को पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बंदरों से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का काफी आतंक है। गांव के कई लोगों को बंदरों ने काट चुके हैं।