बहराइच: सपा लोहिया वाहिनी ने मंगेश यादव एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
जिले के समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव की अगुवाई में सोमवार को कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्रित हुए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया