बहराइच: बहराइच में नशे में धुत सीआरपीएफ के जवान ने जमकर किया बवाल, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
बहराइच नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे व घंटाघर पर नशे में धुत्त सीआरपीएफ कर्मी ने जमकर बवाल काटा। रास्ते में लगे ठेलों के संचालकों को डंडे से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की और एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और बिल्ला नोच डाला। प्रयागराज के हड़िया शोदाबाद के मनीष नशे की हालत में था। पुलिस जाच में जुट गई है।