सहदेई बुजुर्ग: मध्य विद्यालय सुलतानपुर में वर्ग एक से वर्ग तीन के 76 बच्चों के बीच FLN किट का किया गया वितरण
शिक्षा विभाग के निर्देश पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के मध्य विद्यालय सुलतानपुर में वर्ग एक से वर्ग तीन के 76 बच्चो के बीच एफएलएन किट का वितरण किया गया। एफएलएन किट का वितरण विद्यालय के एचएम ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह ने किया।एफएलएन किट मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। एफएलएन किट में वर्ग एक के बच्चों को एक बैग,एक वाटर बोतल,स्लेट एवं एक पेंटिंग कीट दिया गया।