सहदेई बुजुर्ग: उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर एवं मध्य विद्यालय सुलतानपुर में संयुक्त रूप से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
जिला पदाधिकारी वैशाली एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि वोट देकर कर्तव्य निभाएं लोकतंत्र मजबूत बनाएं के नारे के साथ विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया।