बक्सर: एसपी के निर्देश पर महदह स्थित पुलिस केंद्र बक्सर में 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू
Buxar, Buxar | Jun 19, 2025 महदह स्थित पुलिस केन्द्र बक्सर में एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर 19 से 21 जून तक चलेगा, जिसमें पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास एवं उसके लाभों की जानकारी दी जा रही है।