Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

कोडरमा: RPF कोडरमा को बड़ी सफलता, जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला यात्री का मोबाइल छीनते हुए युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Koderma, Kodarma | Jun 2, 2026

MORE NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। आज मानव द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही अनावश्यक छेड़छाड़ के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों और अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। श्री मिश्रा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि समय रहते पर्यावरण संतुलन की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में लोगों को प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवसर पर न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने कई पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, सीजेएम अमित कुमार वैश, डीएलएसए सचिव गौतम कुमार, अवर मुख्य न्यायाधीश प्रज्ञा बाजपाई, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, एसडीजेएम संध्या प्रसाद, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय एवं नमिता मिंज सहित न्यायालय कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। आज मानव द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही अनावश्यक छेड़छाड़ के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों और अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। श्री मिश्रा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि समय रहते पर्यावरण संतुलन की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में लोगों को प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने कई पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, सीजेएम अमित कुमार वैश, डीएलएसए सचिव गौतम कुमार, अवर मुख्य न्यायाधीश प्रज्ञा बाजपाई, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, एसडीजेएम संध्या प्रसाद, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय एवं नमिता मिंज सहित न्यायालय कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव के हत्या के मामले पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव के हत्या के मामले पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर डोमचांच में पौधारोपण, नगर अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोडरमा:डोमचांच में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डोमचांच में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर पंचायत प्रशासक सह नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने मिनी पार्क परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लगातार घटती हरियाली का सीधा असर पर्यावरण और जलवायु पर पड़ रहा है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि, अनियमित वर्षा और प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यदि आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

नगर अध्यक्ष ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज के हर वर्ग से पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर डोमचांच में पौधारोपण, नगर अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कोडरमा:डोमचांच में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डोमचांच में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर पंचायत प्रशासक सह नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने मिनी पार्क परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लगातार घटती हरियाली का सीधा असर पर्यावरण और जलवायु पर पड़ रहा है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि, अनियमित वर्षा और प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यदि आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नगर अध्यक्ष ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज के हर वर्ग से पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

जमीन विवाद में हत्या के 8 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा।  कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के चालक राजकुमार यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 8 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि 3 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे चितरपुर गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर राजकुमार यादव के पिता दशरथ यादव पर फरसा और कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि राजकुमार यादव समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राजकुमार यादव की पत्नी रेणु देवी के आवेदन पर कोडरमा थाना कांड संख्या 113/2026 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पिछले आठ वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

विशेष टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपियों गोपाल यादव, भैरव यादव, गुलबी देवी, विजय यादव और सचिन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुदाल, लोहे का फरसा, दो मोबाइल फोन तथा एक खून लगा टी-शर्ट भी बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

जमीन विवाद में हत्या के 8 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के चालक राजकुमार यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 8 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि 3 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे चितरपुर गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर राजकुमार यादव के पिता दशरथ यादव पर फरसा और कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि राजकुमार यादव समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राजकुमार यादव की पत्नी रेणु देवी के आवेदन पर कोडरमा थाना कांड संख्या 113/2026 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पिछले आठ वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। विशेष टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपियों गोपाल यादव, भैरव यादव, गुलबी देवी, विजय यादव और सचिन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुदाल, लोहे का फरसा, दो मोबाइल फोन तथा एक खून लगा टी-शर्ट भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

चंदवारा के एसएफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था की जांच

कोडरमा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार बर्णवाल ने शुक्रवार को चंदवारा स्थित एसएफसीआई  गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव की स्थिति, भंडारण व्यवस्था, रखरखाव और साफ-सफाई सहित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक का सत्यापन किया तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खाद्यान्न की स्टैकिंग, रिकॉर्ड संधारण, आवंटन और उठाव से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए।

उन्होंने गोदाम परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। खाद्यान्न की उपलब्धता एवं उठाव की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार बर्णवाल ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभुकों तक समय पर और सुचारू रूप से खाद्यान्न पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गोदामों में खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण, नियमित रखरखाव और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

चंदवारा के एसएफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था की जांच कोडरमा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार बर्णवाल ने शुक्रवार को चंदवारा स्थित एसएफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव की स्थिति, भंडारण व्यवस्था, रखरखाव और साफ-सफाई सहित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक का सत्यापन किया तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खाद्यान्न की स्टैकिंग, रिकॉर्ड संधारण, आवंटन और उठाव से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए। उन्होंने गोदाम परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। खाद्यान्न की उपलब्धता एवं उठाव की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार बर्णवाल ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभुकों तक समय पर और सुचारू रूप से खाद्यान्न पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गोदामों में खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण, नियमित रखरखाव और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

कोडरमा: RPF कोडरमा को बड़ी सफलता, जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला यात्री का मोबाइल छीनते हुए युवक रंगे हाथ गिरफ्तार - Koderma News