मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी में पिकअप वाहन पलटा, चालक घायल और वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया गांव के कर्णावती नदी के पुल पर बुधवार की भोर लगभग 5:00 बजे एक पिकअप वाहन पलट गया जिसमें चालक घायल हो गया। हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी वाहन चालक जगदीश कुमार 35 वर्ष अपने मालिक को घर छोड़कर वापस आते समय यह घटना घट गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचकर घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।