विदिशा नगर: मारपीट में युवक घायल, दो भाइयों पर मारपीट का आरोप, कोतवाली में शिकायत दर्ज
विदिशा के शेरपुरा निवासी विक्रम शिल्पकार पर दो सगे भाइयों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल विक्रम को कोतवाली पुलिस मेडिकल कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंची । उन्होंने बताया कि टैक्सी चालकों के साथ आरटीओ कार्यालय जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की बताई गई है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत कर करवाही की मांग की है