संत कबीर नगर जिले में होली के दौरान युवाओं द्वारा मनाई गई “कपड़ा फाड़ होली” का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील करता रहा, लेकिन इस नए चलन ने लोगों को चौंका दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह अनोखी होली जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।