मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: नशे के लिए लोन का पैसा उड़ाया, विरोध करने पर छोटे भाई पर ईंट व चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे के आदी बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर ईंट और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान नावाटोली निवासी अरबाज अंसारी के रूप में हुई है, जिसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 8 बजे तक चल रहा है। घायल अरबाज अंसारी ने बताया कि उसका ब