झांसी: कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ, बोली- 17 साल पहले मुस्लिम से शादी, धर्म बदलने का दबाव
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2026 झांसी में गुरुवार की दोपहर 1 बजे एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गई। आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया जा रहा है कर्मी उसे जैसे ही डीएम से मिलवाने ले जाने लगे तो महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया।