कासगंज: बस स्टेण्ड के निकट स्थित लंदन बेरी कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग
कासगंज क्षेत्र के बस स्टेण्ड के निकट स्थित एक लंदन बेरी कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से शोरूम की दुसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने में इसलिए दिक्क़त हुई गोदाम के दुसरी मंजिल पर टीन शेड लगा था। जिसे तोड़ने में समय लगा। जानकारी बुधवार शाम 6 बजे मिली।