गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने चोरी के आभूषण और मोबाइल के साथ 1 को किया गिरफ्तार, ₹280000 का सामान जब्त
गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF की टीम ने चोरी का आभूषण और मोबाइल फोन के साथ 1 को गिरफ्तार किया है।RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की रात 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 बी पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जा रहा है।जिसे रोककर पूछताछ की गई।जिसमे खुद का नाम साकिब खान बताया है।