हरदोई: सैंती गांव में पति से फोन पर कहासुनी के बाद पत्नी ने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर दी जान
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के सैंती गांव निवासी रामप्रताप पाल की 30 वर्षीय पत्नी संगीता ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने संगीता के शव का लटका देखा तो कोहराम मच गया।इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।