बाकीपुर की जनता ने केंद्र को दिया संदेश: बिहार के लिए ठोस कदम उठाएं - प्रशांत किशोर
बिहार ने 40 सांसद दिए, अब रोज़गार और पलायन पर ध्यान दें" - प्रशांत किशोर
पटना: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बाकीपुर चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि यह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव था।
प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा, "बाकीपुर की जनता का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं। लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है। जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सभी बाकीपुर के समान नागरिक हैं। उनके लिए जो भी बन पड़ेगा किया जाएगा।"
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार की जनता ने आपको बहुमत की सरकार बनाने का अवसर दिया। अब उनके बच्चों की पढ़ाई, रोज़गार और पलायन की चिंता कीजिए। बिहार में किसी अच्छे और योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए।"
प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर गुजरात से 25 सांसद आने पर आप गुजरात की चिंता करते हैं, तो बिहार ने भी आपको 40 सांसद दिए हैं। एक बार बिहार की भी वैसी ही चिंता कीजिए। लोगों को सिर्फ 4-5 किलो अनाज और जाति के नाम पर मत बांटिए।"उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्रीय नेतृत्व बाकीपुर की जनता के इस संदेश को समझेगा और बिहार के विकास के लिए ठोस कदम उठाएगा।
#Bihar #prashantkishor #Bankipur