अनूपपुर: पयारी के पास गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर घायल
जिले के पयारी क्षेत्र के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय अमित साहू अपनी दोपहिया वाहन से अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8 बजे पयारी के समीप अचानक सड़क पर आए एक गाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित साहू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।