जदयू ने जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की, जिसमें दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। निजी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी व घोसी विधायक रितुराज कुमार शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि अभियान से संगठन मजबूत होगा। इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा गया। जबकि अन्य गतिविधियां शनिवार शाम करीब 7 बजे तक जारी रही।