विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में 27 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खाया, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आदमपुर में रहने वाली 27 वर्षीय नव विवाहिता ने अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, तबियत बिगड़ने पर पति और अन्य परिजनों ने उसे गुरूवार सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, महिला का इलाज किया जा रहा है, फिलहाल व खतरे से बाहर है, पुलिस पीड़िता के बयान और परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी