मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिपो कॉलोनी में कोई महिला हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से डिपो कॉलोनी निवासी सब्बो बाई उम्र 50 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।