सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार, चार मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
सिमडेगा में नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से बुधवार 12 बजे को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।