बांसवाड़ा: मोहन कॉलोनी चौराहे पर कांग्रेस ने नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को बांसवाड़ा जिला कांग्रेस ने नीट परीक्षा 2026 के कथित पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा का पेपर लिखकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।