बसंतपुर: कटैया फायरिंग रेंज में गोली लगने से महिला घायल, 15 दिनों में तीसरी घटना, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
भीमनगर थानाक्षेत्र के कटैया पावर हाउस स्थित फायरिंग रेंज से निकली गोली एक 35 वर्षीय महिला के दाहिने जांघ में लगी. जिससे महिला जख्मी हो गई. आनन फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. घटना शनिवार की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है जब महिला अपने खेत में काम कर रही थी. जहां घटना की सूचना के बाद भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष