जैतहरी: जैतहरी के वार्ड 7 में नालियों की सफाई, कचरा उठाव और कीटनाशक छिड़काव अभियान
नगर परिषद जैतहरी द्वारा वार्ड क्रमांक 07 के आवासीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गुरुवार को नालियों की साफ-सफाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरा एवं मलवा उठाव तथा कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना, जलभराव रोकना और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम करना है।