शामली: आदर्श मंडी और बाबरी थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर व सरकारी नलकूप पर चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 25, 2026 शामली जिले के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने आदर्श मंडी और बाबरी थाना क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर चोरी और सरकारी नलकूप चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर, नलकूप संबंधी सामान, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। आरोपियों के नाम नसीम उर्फ गुल्ला व साजिद है।