गम्हरिया: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, गम्हरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
“मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी के पास से 5.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान जीवछपुर निवासी 26 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज