उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुमला पार्क के पास विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने डुप्लीकेट सॉस,अखाद्य रंग तथा पनीर की गुणवत्ता की जाँच की। कई दुकानों में मिलावट या मानक-विरुद्ध सामग्री के उपयोग की आशंका पाई।