गोहपारु: गोहपारु मजार परिसर में बने कुएं में गिरने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत, पुलिस मौके पर मौजूद
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मजार परिसर में बने कुएं में गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि कुएं में गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हुई है।