सदर: प्रयागराज में रेलवे का सघन टिकट चेकिंग अभियान, 1413 यात्रियों से वसूला ₹9.24 लाख जुर्माना
Sadar, Allahabad | Apr 11, 2026
प्रयागराज रेल मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल के सुपरविजन में चले इस अभियान में 72 से ज्यादा ट्रेनों और कई स्टेशनों पर जांच की गई।इस विशेष जांच में कुल 1413 यात्री नियम तोड़ते पकड़े गए। इनसे कुल 9 लाख 24 हजार 590 रुपये का जुर्माना वसूला गया। और निर्देश भी दिया गया