पूर्णिया में देह व्यापार का बड़ा खुलासा, 'नया सवेरा' अभियान के तहत 22 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 21, 2026
पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित हनुमान मंदिर के पास रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया है।यह छापेमारी पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 4 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। सभी के खिलाफ आगे की कारवाई जारी है