गुरुवार सुबह 10 बजे ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा अपने सटोरिए बॉयफ्रेंड के झूठे एक्सीडेंट के झांसे में आ गई। युवक ने जान बचाने के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल कर उससे करीब 21 लाख रुपए के गहने और नकदी हासिल कर ली। मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।